उत्तर पूर्व या ईशान कोण का महत्त्व

उत्तर पूर्व या ईशान कोण का महत्त्व

 *⚛️वास्तु टिप्स-ईशान कोण⚛️* 

 वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का विशेष महत्व है, ईशान कोण उत्तर और पूर्व की दिशा के बीच की दिशा को कहते हैं। इसी दिशा में भगवान वास करते हैं। घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है ईशान कोण, इस दिशा में क्या करें और क्या न करें.? आइए जानते हैं-:

*?ईशान कोण का महत्व-:* 

 वास्तु के अनुसार ईशान कोण में देवता व आध्यात्मिक शक्तियां निवास करती है। यह घर का सबसे पवित्र कोना माना जाता है। शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव भी उत्तर- पूर्व दिशा में रहते हैं, और उनका एक नाम "ईशान" भी है, इसलिए यह कोण ऊर्जा का स्रोत और शक्तिशाली माना गया है। वरुण देव, बृहस्पति देव और मोक्ष दाई केतू भी इसी जगह रहते हैं।।

*?ईशान कोण में क्या करें.?* 

• घर के ईशान कोण में पूजा स्थल या मंदिर का निर्माण करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस स्थान पर भगवान का वास होता है। इस लिए इस स्थान पर की गई पूजा या धार्मिक कार्य का पुण्य फल बहुत जल्द प्राप्त होता। इससे घर की सुख समृद्धि में वृद्धि बनी रहती है।

• ईशान कोण को हमेशा साफ़- सुथरा रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकरातमक ऊर्जा समाप्त होती है।।

• ईशान कोण जल के स्रोत के लिए भी उत्तम होता है। इस लिए इस स्थान पर कुआं, बोरिंग, मटका आदि का होना सर्वोत्तम होता है।।

• बच्चों के पढ़ने का कमरा हमेशा ईशान कोण में ही होना चाहिए। इससे बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित होता है।।

• ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए तथा इसका पूजन भी करना चाहिए।।

*⭕ईशान कोण पर क्या न करें?* 

• घर के ईशान कोण पर शौचालय नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां बनी रहती है। जिसके चलते इलाज में जमापूंजी खर्च हो जाती है।।

• ईशान कोण में सीढ़ियां भी नहीं होनी चाहिए, इससे भी बड़ा वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जो घर की समृद्धि के लिए बाधक होता है।।

• घर के ईशान कोण पर नव दम्पत्ति का बेडरूम नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वैवाहिक जीवन में मन मुटाव बना रहता है, और वंश वृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।।

• ईशान कोण पर कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रुक जाता है।।

• ईशान कोण में गंदगी, कचरा डस्टबिन, जूते- चप्पल, किसी भी तरह का कबाड़, कांटेदार पेड़- पौधे आदि बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इससे घर की सुख शांति में बड़ी बाधा उत्पन्न होती है।।

*?ईशान कोण के वास्तु दोष दूर करने के उपाय-:* 

कुछ सामान्य उपाय करके हम ईशान कोण के दोष दूर कर सकते हैं।

* ईशान कोण में गमले के अंदर एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।

* ईशान कोण में पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए।।

* इस कोण में गोमूत्र या गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

* ईशान कोण में एक तांबे के लोटे में गंगा जल भर के रखना चाहिए।।

                          ?️

कुंडली विश्लेषण, कुंडली मिलान, वास्तु, मुहूर्त क्रिस्टल थेरेपी, रेकी हीलिंग, हस्तरेखा ,सभी प्रकार के संस्कार, मंत्र जाप ,जीवन में आने वाली कैसी भी बाधाएँ दूर करने से संबंधित विशेषज्ञ जानकारी के लिए संपर्क करें 9540740134

 डॉ वाणी वेदायनी

Author

Dr Vani Vedaayai has 21 years of experience in the field of astrology For her astrology is not...

Latest Post