शरीर के किन-किन अंगों पर होता है ग्रहों का अधिकार, जानें क्या पड़ता है प्रभाव

सूर्य ग्रह- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह व्यक्ति के शरीर में हड्डियों, आंख, श्वसन तंत्र और जैव विद्युत को नियंत्रित करता है। चंद्र देव- चंद्र देव शरीर में खून, हार्मोन, मन और जल को नियंत्रित करते हैं। शुक्र ग्रह- शुक्र ग्रह शरीर में कफ, वीर्य और गुप्तांग आदि को नियंत्रित करते हैं। बुध ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह शरीर के त्वचा और तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करते हैं। बृहस्पति ग्रह- वैदिक शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह यादास्त और नाड़ी तंत्र को नियंत्रित करते हैं। मंगल ग्रह- मंगल ग्रह व्यक्ति के शरीर के पाचन तंत्र, रक्त कणिकाओं और लिवर को नियंत्रित करते हैं। शनि ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह शरीर के घुटने, पीत और नाड़ी को नियंत्रित करते हैं। राहु ग्रह- राहु ग्रह शरीर के अंदर के वायु को नियंत्रित करते हैं। केतु ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु ग्रह शरीर के अग्नि को नियंत्रित करते हैं। वैदिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के शरीर में होने वाले रोग की जानकारी कुंडली देखकर किया जाता है। लेकिन इसके अलावा हाथ की रेखाओं को भी देखकर रोगों के बारे में पता लगाया जाता है। बता दें कि शरीर में जितने भी रोग होते हैं सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से होते हैं। इसलिए शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के भी बारे में बताया गया है।

Author

Vedic Astrology Astro Vastu Reiki healing Past life therapist

Latest Post